फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two Expenditure Observers appointed for six assembly seats

छह विधानसभा सीटों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two Expenditure Observers appointed for six assembly seats
छह विधानसभा सीटों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा व्यय प्रेक्षक को देना होगा। इसके लिए प्रेक्षक अभिलेेेखों का निरीक्षण 29 जनवरी को दस से पांच बजे तक कोषागार में करेंगे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी व्यय संतोष कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे विभिन्न खर्चों के निरीक्षण को चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा बुढ़ाना, चरथावल एवं पुरकाजी के लिए आरपी मीणा मोबाइल नंबर -9412710592 तथा विधानसभा मुजफ्फरनगर, खतौली एवं मीरापुर के लिए अश्विनी प्रसाद मोबाइल नंबर -9412710588 को व्यय प्रेक्षक के रुप में नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक द्वारा स्वयं भ्रमण कर विभिन्न विधानसभाओं के प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे व्यय का आंकलन एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय निगरानी के लिये व्यय निरीक्षण टीमों को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे खर्चों मे कोई भी मद छूटने न पायें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की समस्त विधानसभाओं के प्रत्येक उम्मीदवार के व्यय रजिस्टरों अभिलेखों का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक द्वारा प्रथम बार दिनांक 29 जनवरी को, द्वितीय बार 04 फरवरी को एवं तृतीय बार 08 फरवरी को को कोषागार में प्रात: दस बजे से सायं पांच बजे तक किया जायेगा। व्यय प्रेक्षक से व्यय से संबंधित किसी भी शिकायत के संबंध में आयकर कार्यालय मेरठ रोड स्थित अतिथि गृह में सायंकाल पांच से छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed