फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two elders killed by jumping into Gangahar

बुजुर्ग महिला-पुरुष ने गंगनहर में कूदकर दी जान

Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two elders killed by jumping into Gangahar
भोपा में नहर में डूबे वृद्ध की तलाश करती पुलिस व परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो बुजुर्गों ने गंगनहर में कूदकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। शुक्रवार को गंगनहर पुल से वृद्ध व वृद्धा ने एक घंटे के अंतराल में पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध तो गंगनहर के गहरे पानी में समा गया, जबकि वृद्धा को कुछ लोगों ने निकाल लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक वृद्ध बस से भोपा पहुंचा, जिससे वह गंगनहर पुल पर उतर गया। इसके कुछ मिनट बाद ही वृद्ध ने अपना मोबाइल पुल की रेलिंग पर रखकर गंगनहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वृद्ध गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और वृद्ध के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। उसी समय मोबाइल पर एक युवक की कॉल आई, जिसने अपना नाम अमित निवासी अलमासपुर बताते हुए मोबाइल अपने दादा ब्रह्मसिंह (78) का होना बताया। पुलिस ने युवक को घटना की जानकारी दी, जिस पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर जा पहुंचे। गंगनहर में वृद्ध के शव की तलाश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, इसके करीब एक घंटे बाद ही एक वृद्धा भी कस्बे की तरफ से पैदल चलते हुए गंगनहर पुल पर पहुंची और रेलिंग पर चढ़कर पानी में छलांग लगा दी। वृद्ध की तलाश में पहले से गंगनहर पर मौजूद कुछ लोग तत्काल गंगनहर में कूद गए और वृद्धा को अचेतावस्था में बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्धा को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वृद्धा के शव की पहचान भोकरहेड़ी निवासी प्रेमा पत्नी सेवा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ समय से वृद्धा मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका उपचार भी चल रहा है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया, जिस पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर की बीमारी से पीड़ित था वृद्ध
भोपा। शुक्रवार सुबह गंगनहर में कूदने वाला वृद्ध ब्रह्मसिंह निवासी अलमासपुर काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित था। भोपा पहुंचे परिजनों ने बताया कि कई साल पूर्व वृद्ध को गले का कैंसर हो गया था, जिसका उपचार चल रहा था। करीब डेढ़ साल से वृद्ध काफी परेशान हो गया था, जिसके चलते उसके द्वारा आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। देर रात तक वृद्ध के शव की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed