फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two died in an accident in Muzaffarnagar Charthaval after a speedy Bus hit the Bike

Muzaffarangar: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Oct 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Oct 2022 03:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Two died in an accident in Muzaffarnagar Charthaval after a speedy Bus hit the Bike
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। यहां चरथावल मार्ग पर शनि धाम से आगे चरथावल से आ रही प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया ।पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि चरथावल निवासी ऋषभ अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरनगर से चरथावल जा रहा था। रास्ते में शनि धाम से आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव मोर्चरी भिजवा दिए।  पुलिस ने बस व मोटरसाइकिल कब्जे में ली है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed