फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two dead including woman from Corona

कोरोना से महिला समेत दो की मौत

Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two dead including woman from Corona
कोरोना से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। महिला समेत दो और मरीजों की मृत्यु हो गई। अभी तक 234 नागरिकों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 171 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 348 मरीज ठीक हुए है। बावजूद इसके जिले में अभी भी 3675 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें 47 साल की दतियाना निवासी महिला और गांव बडकली निवासी 50 साल का ग्रामीण शामिल है, जिन्हें पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को विभिन्न सैंपल और जांच में 171 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 102 पुरुष और 69 महिलाएं है। इन संक्रमित में दस साल से कम उम्र के सात बच्चे भी शामिल हैं। अधिकांश मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। 348 मरीज ठीक हुए है। अभी तक जिले में 28756 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 24848 मरीज ठीक हो गए है। अभी भी 3675 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के पूर्व महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल राठौर का निधन हो गया। 70 वर्षीय राठौर करीब डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। मेरठ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। ह्दयाघात होने से बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके भतीजे अधिवक्ता अरविंद राठी का तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1861 लोगों को लगा टीका
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को 1861 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 1590 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 271 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार को जिले में 21 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed