फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-day meeting of Majlis-e-Shura begins in Darul Uloom

दारुल उलूम में मजलिस ए शूरा की दो दिवसीय बैठक शुरू

Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two-day meeting of Majlis-e-Shura begins in Darul Uloom
देवबंद। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में वर्ष 2021-22 का बजट पारित करने और रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही अन्य विभागों से संबंधित कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। संभावना है कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार संस्था के बजट में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम संस्था के मेहमानखाने में शुरू हुई दो दिवसीय मजलिस-ए-शूरा की बैठक के प्रथम चरण में बैठक का एजेंडा पेश किया। साथ ही संस्था के वार्षिक बजट पेश करने को लेकर चर्चा हुई। बताया गया है कि कोरोना काल की वजह से इस बार संस्था का बजट 31 करोड़ रुपये ही पारित किया जाएगा। साथ ही कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी और नायब मोहतमिम मौलाना अबुल खालिक संभली की मृत्यु से रिक्त हुए पदों को भरे जाने को लेकर विचार विमर्श के बाद नियुक्ति को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इन पदों पर अनवारुलहक बिजनौरी व मौलाना बदर के नियुक्त होने की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, यह संभावना जताई जा रही है कि बजट में बढ़ोतरी न होने के चलते इस बार कर्मचारियों के वेतन में भी कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। वहीं, एक कर्मचारी को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाले जाने को लेकर उसके परिजनों ने शूरा सदस्यों से मुलाकात भी की। इसमें दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, मौलाना गुलाम वस्तानवी, मौलाना निजामउद्दीन खामोश, मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी, सैयद अंजर हुसैन, मौलाना हमीद बांटवी, मुफ्ती अहमद खानपुरी, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना आमिल, मुफ्ती शफीक, मौलाना हकीमुल्लाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed