फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two cases filed against fake degree holder doctor and wife

फर्जी डिग्रीधारक चिकित्सक और पत्नी के विरुद्ध दो केस दर्ज

Tue, 08 Oct 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two cases filed against fake degree holder doctor and wife
देवबंद। फर्जी डिग्रीधारक चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा उर्फ ओमपाल शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। फर्जी डिग्री के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचे चिकित्सक पर अब दो और केस दर्ज किए हैं। इन दोनों मामलों में डॉ. राजेश की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चिकित्सक राजेश शर्मा और उसकी पत्नी सत्या शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दुगचाड़ा निवासी कुलवीर ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया 15 मई को उसने पत्नी पिंकी को चिकित्सक राजेश शर्मा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया । आरोप है कि राजेश शर्मा व उसकी पत्नी सत्या शर्मा ने फर्जी डिग्री की बात छुपाई और दक्षता न होते हुए भी उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान चिकित्सक ने उतावलापन दिखाकर उससे चार लाख रुपये भी ले लिए। बाद में उसने पत्नी पिंकी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन

वहीं, इसी गांव के सुंदर पाल ने बताया कि 15 अप्रैल को उसने भाभी निर्मला को राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डा. सत्या शर्मा ने अल्ट्रासाउंड कर उसके पेट में रसौली होने की बात बताकर ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप लगाया कि राजेश शर्मा और पत्नी सत्या शर्मा ने उसका ऑपरेशन कर 68 हजार रुपये वसूले, लेकिन तबीयत में सुधार होने के बावूजद उसका स्वास्थ्य और गिरता चला गया। बाद में उन्होंने 30 अप्रैल को निर्मला को ऋषिकेश में स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि निर्मला कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। सुंदर पाल का आरोप यह भी है कि जब उसने इस बारे में राजेश शर्मा से बात की तो उसने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था शिकायतकर्ता
देवबंद। दुगचाड़ा गांव निवासी कुलवीर को पुलिस ने डॉ. राजेश शर्मा से रंगदारी मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके साथ ही शिवपुर गांव निवासी उपेंद्र की भी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और लाइसेंसी पिस्टल की भी बरामदगी दिखाई । अब पुलिस ने कुलवीर की शिकायत पर राजेश शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed