फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two businessmen killed in Muzaffarnagar

बेकाबू ट्रक ने दो फल व्यापारियों को कुचला  

Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen killed in Muzaffarnagar
फल व्यापारियों की क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में एनएच-58 भंगेला कट पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो फल व्यापारियों को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो लोग ट्रक के पीछे दौड़ पड़े। चालक कुछ दूर आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद यातायात करीब 20 मिनट तक बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किलाखोना निवासी मोहम्मद फरमान (18) पुत्र असलम फलों का व्यापार करता था। वह शिमला और देहरादून से फल खरीदकर दिल्ली एवं बिहार बेचने ले जाता था। शुक्रवार सुबह मोहम्मद फरमान अपनी अपाचे बाइक से अकेला परिजनों को फल खरीदने के लिए शिमला जाने के लिए कहकर घर से निकला था। पुलिस के मुताबिक मेरठ से मोहम्मद फरमान ने फलों का व्यापार करने वाले अपने साथी बिहार के जिला दरभंगा के थाना अलीनगर क्षेत्र के गांव हरियथ निवासी अब्दुल कलाम (22) पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी को साथ में लिया।
विज्ञापन


मेरठ से दोनों फल व्यापारी बाइक से शिमला जा रहे थे। बाइक मोहम्मद फरमान ही चला रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे नेशनल हाईवे पर भंगेला कट पर जैसे ही मोहम्मद फरमान ने बाइक मोड़ी। इसी दौरान दूसरी साइड से तेजी से आ रहे खाली ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। दोनों व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ने के लिए ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक ने घबराकर ट्रक को नहीं रोका। आगे जाकर चालक हाईवे पर झिलमिल होटल के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े दोनों शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी जेब से हजारों रुपयों की नगदी, मतदाता पहचान पत्र और मोबाइल निकला। आईडी और फोन के जरिए ही मृतकों की पहचान हो सकी। हादसे के दौरान यातायात भी करीब 20 मिनट तक बाधित रहा। 


वनवे यातायात से पांच दिन में तीन की मौत
नेशनल हाईवे पर मेरठ से लेकर दौराला तक सड़क मरम्मत का काम पिछले एक माह से चल रहा है। इसलिए हाईवे पर यातायात वनवे है। इसी वनवे की वजह से पांच दिन में सड़क हादसे में तीन की मौत चुकी है। 28 अगस्त को भंगेला चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी थी। जिससे कार चालक मेरठ निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त बिल्लू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed