फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two bikes collided on the highway, two including a six year old girl died

Muzaffarnagar News: हाईवे पर दो बाइक भिड़ीं, छह साल की बच्ची सहित दो की मौत

Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided on the highway, two including a six year old girl died
तितावी । पानीपत खटीमा हाईवे पर लडवा नहर पुल के ऊपर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक से उछल कर हाईवे पर गिरी छह साल की मासूम शिवानी और हरियाणा के पानीपत निवासी कर्मवीर (55) की मौत हो गई। हादसे में पिता पुत्र समेत तीन गंभीर घायल हुए है।
विज्ञापन

खेड़ी पचैंडा के मूल निवासी इंद्रपाल पानीपत में रह कर मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम वह बाइक पर अपने बेटे शिवा (12) और छह साल की बेटी शिवानी के साथ अपने पैतृक गांव लौट रहा था। पानीपत खटीमा हाईवे पर लड़वा नहर पुल के ऊपर विपरीत दिशा से आ रही पानीपत के गांव इसराना निवासी कर्मवीर व उसकी पत्नी बेबी बाइक से आ रहे थे। बाइकों की टक्कर से दोनों बाइक सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मार्ग पर जाम के हालात भी बन गए थे। राहगीरोें ने पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों ने कर्मवीर व शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी तो इंद्रपाल के परिजन अस्पताल पर पहुंच गए। घायल महिला बेबी की हालत गंभीर बनी है।


सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि हादसे में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव मोर्चरी भेज दिए गए है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed