फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two attackers arrested in Dalit youth's beating

दलित युवक की पिटाई प्रकरण में दो हमलावर गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two attackers arrested in Dalit youth's beating
युवक को पीटने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते दलित समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी में दलित युवक की पिटाई कर वीडियो वायरल करने के मामले में लगातार हो रहे हंगामे, प्रदर्शनों से दबाव में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले को लेकर तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दलितों ने समता सैनिक दल के बैनरतले धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


पुरकाजी के गांव केल्लनपुर निवासी दलित विपिन की कुछ युवकों ने बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी धीरज उर्फ कल्लू को भूराहेड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया गया। देर रात एक अन्य आरोपी जोधा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि यह गिरफ्तारी कुछ नेताओं की मध्यस्थता के बाद हुई बताई जा रही है।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने दबाव बनाया हुआ है। उधर, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुरकाजी बस स्टैंड पर क्षेत्र के ग्राम केल्लनपुर, नूरनगर, मेघा, शकरपुर, तुगलकपुर, अब्दुलपुर के सैकड़ों दलित जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुरकाजी थाना प्रभारी होतीलाल राणा और छपार थाना प्रभारी आदेश त्यागी भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझाबुझाकर शांत किया और बताया कि एक आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन भीड़ ने पुलिस की नहीं सुनीं और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।

बाद में पुलिस ने उन्हें तीन दिन का समय देकर शांत किया। इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे भीम आर्मी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी महक सिंह ने मंच संभालकर पुलिस को चेतावनी दी कि तीन दिन में अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद उत्तराखंड, सहारनपुर और अन्य जगहों के भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता पुरकाजी थाने पर प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि तीन दिन में गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस दौरान समता सैनिक दल के प्रदेश सचिव आनंद प्रकाश, जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, भंवर सिंह, शेखर, जोनी,रविंद्र, डॉ संदीप, मोहित, कला देवी, पूनम, मुन्नी, मुकेश, सुदेशना सहित भीम आर्मी पार्टी, उधम सिंह दल के अलावा दलित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

गति विधियों पर खुफिया नजर 
केल्लनपुर के घटनाक्रम को लेकर पैदा हुए जातीय तनाव को लेकर खुफिया विभाग हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। पीड़ित और आरोपी पक्ष के युवकों की बारीकी से छानबीन की जा रही है। दलित युवक विपिन भीम आर्मी से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना के बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन में भी भीम आर्मी के नेता शामिल हो रहे हैं। हालांकि विपिन के परिजनों का कहना है कि वह सैनिक समता दल का कार्यकर्ता है। आरोपी पक्ष के युवक भी हिंदूवादी संगठन से जुड़े हैं, लेकिन उनके पास संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद से संगठन भी मामले से हाथ खींच रहे हैं। 

पीड़ित परिवार से  मिले रालोद नेता 
रालोद नेताओं ने बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आपस में झगड़ा-फसाद न कर गांव में शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पूर्वमंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कृष्ण पाल राठी, नरेंद्र खजूरी, अशोक बालियान, धर्मेंद्र राठी, अनुज प्रमुख आदि मौजूद रहे। 


मिश्रित इलाकों में  तनाव का माहौल 
दलितों के लामबंद होकर पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने से गुर्जर समाज के लोगों में भी रोष व्याप्त है। घटनाक्रम के बाद से दलित और गुर्जर वर्ग के मिश्रित गांवों में तनाव का माहौल है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी होतीलाल राणा का कहना है कि ऐसे सभी गांवों में पुलिस की विशेष नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed