फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two arrested including the operator on the information of fake robbery

सरेशाम 3.50 लाख लूट की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including the operator on the information of fake robbery
फर्जी लूट की सूचना पर संचालक सहित दो हिरासत में
विज्ञापन

बुढ़ाना। बवाना रोड पर गांव सुल्तानपुर के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से सरेशाम 3.50 लाख की लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद एसपी देहात व सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सेवा केंद्र संचालक के पिता की कार में मौजूद बैग से 2.95 लाख रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने लूट को फर्जी मानते हुए संचालक सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नीरज सैनी को एसबीआई बुढ़ाना का गांव सुल्तानपुर का ग्राहक सेवा केंद्र अलॉट है। बुधवार दोपहर नीरज अपने दोस्त राहुल निवासी गांव उमरपुर के साथ बुढ़ाना एसबीआई शाखा पहुंचा, जहां उसने बैंक खाते से 2.95 लाख रुपये निकाले थे। उक्त रुपये दोनों युवकों ने एक बैग में रख लिए और बाइक से सुल्तानपुर जाने लगे। शाम करीब 5.40 बजे नीरज ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि बुढ़ाना-बवाना मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचे लगाकर उनसे बैंक से निकाले गए। इसके बाद बदमाश 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पहले से थाने में मौजूद एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दोनों युवकों के साथ ही नीरज के पिता सतीश सैनी भी अपनी कार में मौजूद थे। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने लूट की जानकारी दी, लेकिन जांच के दौरान नीरज के पिता की कार से एक बैग मिला, जिसमें 2.95 लाख रुपये मौजूद मिले। रुपये बरामद होने के बाद दोनों युवक हड़बड़ाने लगे, जिस पर पुलिस को उन पर शक हो गया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस टीम बैंक भेजी गई, जहां नीरज द्वारा खाते से 2.95 लाख रुपये ही निकाले जाने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ग्राहक सेवा केंद्र की धनराशि को हड़पने के लिए लूट की फर्जी सूचना दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। जांच की जा रही है, यदि मामला फर्जी पाया गया तो दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना में युवक के पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed