फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two arrested for demanding extortion from the operator of Gaudiya Math Ashram

गौड़ीय मठ आश्रम के संचालक से रंगदारी मांगने वाले दो दबोचे

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for demanding extortion from the operator of Gaudiya Math Ashram
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गौड़ीय मठ आश्रम के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महंत ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल स्थित गौड़ीय मठ आश्रम के महंत स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने थाने में बुधवार की रात तहरीर दी। आरोप लगाया कि शुक्रताल निवासी रामचंद्र और अमित ने अन्य के साथ मिलकर कई बार उनसे रुपयों की मांग कर चुके हैं। एक बार अमित ने 300 रुपये भी लिए थे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। इनके साथी ने उन पर फायर भी किया था। दोनों ने फोन पर 15000 मांगे। रुपये ना देने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। उधर, महंत ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed