{"_id":"6786bdbad07043dd110571fa","slug":"two-accused-of-sunny-murder-case-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-137865-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सन्नी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सन्नी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खतौली। गांव पलड़ी के सन्नी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों का चालान किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
गांव पलड़ी निवासी सन्नी परिपवार के ही शीलू के साथ 31 दिसंबर 2024 को बाइक से गांव जा रहा था। यह जब गांव याहियापुर तथा पलड़ी के बीच पहुंचे तो पीछे से आए कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया।
पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों के साथ मिलकर कार सवार लोगों ने डंडों से पीट- पीट कर सन्नी की हत्या कर दी उसका साथी शीलू जान बचाकर भाग निकला था। पुलिस ने मृतक की मां सरिता की ओर से सात लोगों के नामजद तथा चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड में नामजद गांव पलड़ी निवासी अमन पाल को गांव याहियापुर कट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इस मामले में प्रकाश में आए गांव तुलसीपुर निवासी अक्षय को गंगधाड़ी मोड से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।