फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trying to spoil the atmosphere by placing a sword on the square

चौक पर तलवार रख कर माहौल खराब करने की कोशिश

Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere by placing a sword on the square
खतौली के मौहल्ला काजियान में भीड़ का समझाते हुए पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोहल्ला काजियान चौक पर सोमवार देर रात कार सवार युवकों की करतूत
विज्ञापन

जाग होने पर युवक भागे, लोगों ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने किया शांत
पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवकों की पहचान हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कार सवार युवकों ने सोमवार की देर रात मोहल्ला काजियान चौक पर बीच सड़क पर तलवार रख कर हंगामा किया। जाग होने पर युवक भाग गए। कुछ ही देर में मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया।पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवकों की पहचान हो गई। पुलिस घर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिले।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे काजियान चौक में कार से पहुंचे चार युवकों ने सड़क के बीच में तलवार रख दी। चेतावनी दी कि जिस किसी में दम हो वह तलवार उठाकर दिखाएं। काफी देर तक युवक हंगामा कर रहे। शोर सुनकर लोग आए तो युवक कार लेकर भाग गए। कुछ ही देर में काजियान चौक पर भीड़ एकत्र हो गई। मामले की जानकारी पर कस्बा प्रभारी गजेंद्र सिंह तथा पमनावली चौकी प्रभारी मांगेराम कर्दम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। लोगों ने चारों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवकों की पहचान हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कार सवार युवक घर पर नहीं मिले। उनके परिजनों ने ने बताया कि युवकों के भूड़ क्षेत्र में दुकान करने वाले एक कबाड़ी पर रुपये थे। कबाड़ी ने काजियान चौक पर आकर रुपये लेने की बात कही थी। शराब के नशे में युवकों ने वहां हंगामा किया। फिलहाल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed