{"_id":"636bea219652cd47436217e0","slug":"truck-stuck-in-railway-gate-traffic-disrupted-for-50-minutes-three-trains-affected-muzaffarnagar-news-mrt6129331134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के गेट में फंसा ट्रक, पचास मिनट आवागमन बाधित, तीन ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के गेट में फंसा ट्रक, पचास मिनट आवागमन बाधित, तीन ट्रेन प्रभावित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :::::::::: रोहाना में खड़ा ट्रक, रेलवे गेट में फंस गया था।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मंगलवार की रात में रोहाना के पास फंसा था गन्ने से लदा ट्रक
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस को देवबंद-तल्हेड़ी स्टेशन पर रोकना पड़ा
- मालगाड़ी को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ही खड़ा किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोहाना में रेलवे के गेट पर लाइनों के बीच मंगलवार की रात गन्ने से लदा ट्रक फंस गया। इस कारण तीन ट्रेन दो यात्री और एक मालगाड़ी ट्रेन प्रभावित रही। उन्हें इधर उधर स्टेशन पर रोकना पड़ा। 50 मिनट तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
उत्तम शुगर मिल के चरथावल क्षेत्र के गांव चौकड़ा तौल सेंटर से ट्रक में गन्ना लाद कर मंगलवार की रात चालक कसौली निवासी मनोज उत्तम शुगर मिल के लिए चला था। रोहाना में रेलवे के गेट संख्या-62 में ट्रक फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं निकाला जा सका। इसकी जानकारी पर रेलवे और आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि जिस समय यह ट्रक फंसा हुआ था, उसी समय सहारनपुर की तरफ से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन व मुजफ्फरनगर की तरफ से एक मालगाड़ी को निकलना था। दोनों यात्री ट्रेनों को देवबंद व तल्हेड़ी स्टेशन व मालगाड़ी को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब पचास मिनट बाद भारी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु कराया गया।
आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि चालक मनोज को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान कर दिया।
ओवरलोड था ट्रक
मुजफ्फरनगर। रोहाना में गन्ने से लदा ट्रक ओवर लोड होने के कारण हाईगेज में फंसा था। वहां से निकलने पर रेलवे लाइन के बीच कमानी टूटने पर खड़ा हो गया था। बताया गया कि ट्रक में निर्धारित 11 फुट ऊंचाई से तीन फुट ज्यादा तक गन्ना लोड किया गया था।