फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver dies in suspicious condition, transport officer accused of harassment

ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत, परिवहन अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in suspicious condition, transport officer accused of harassment
लौहड्डा निवासी ट्रक चालक नरेश का काट दिया गया था 53.5 हजार का चालान
विज्ञापन

भाई ने कोतवाली में दी तहरीर, परिवहन विभाग के अधिकारी को ठहराया जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लौहड्डा गांव निवासी ट्रक चालक नरेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि ट्रक का 53,500 का चालान काटा गया था। मृतक के भाई ने खतौली कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से ही नरेश द्वारा यह कदम उठाने का आरोप लगाया गया है।
रतनपुरी थाने के गांव लोहड्डा निवासी कपिल पाल ने खतौली कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नरेश शनिवार को अपना ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। गांव भैंसी के पास उसके भाई के ट्रक का परिवहन विभाग के अधिकारी ने पीछा किया। गांव सराय के मोड़ पर उसके भाई के ट्रक के आगे अधिकारी ने गाड़ी लगा कर रुकवा लिया। मानसिक उत्पीड़न करते हुए चालान कर दिया। उसे वहां से भागने का कहा। उसके भाई को 53500 का चालान भी भेजा गया हैं। इसी उत्पीड़न से उसके भाई की मौत हुई है। कपिल ने परिवहन विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में खतौली थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना हैं कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं।
विज्ञापन

ट्रक चालक नरेश का कोई उत्पीड़न नहीं किया गया है। नरेश उनकी गाड़ी को देखकर अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया था। सभी आरोप बेबुनियाद है। - इरशाद अली, यात्री कर अधिकारी, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed