फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver dies in suspicious condition, transport officer accused of harassment

मंदिरों के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी -संजीव बालियान

Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in suspicious condition, transport officer accused of harassment
राजपुर गांव में जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी के मेले का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने पूर्व विधायक व भाजपा नेताओं के साथ राजपुर गांव में जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी के मेले का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए मंदिरों के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान रविवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक भाजपा नेता ठा. रामनाथ सिंह आदि के साथ गांव राजपुर पहुंचे। मंत्री ने पूर्व विधायक व भाजपा नेता के साथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले का रीबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के जाहरवीर गोगा म्हाडी मंदिर का कुछ हिस्सा दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों ने मंत्री से मंदिर में हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण करवाने वाले अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि रास्ते में पड़ने वाले प्रत्येक मंदिर के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। मंत्री ने ग्रामीणों को क्षेत्र व प्रदेश में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राकेश, प्रमोद, अजय, सुरेंद्र, ग्राम प्रधान अनिरुद्ध, लोकेश, विजयपाल, मन्नू व अमित आदि सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौबीसी के पूर्व अध्यक्ष ठा. घासीराम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed