फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver commits suicide by hanging in the forest

ट्रक चालक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck driver commits suicide by hanging in the forest
ट्रक चालक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास स्थित ढाबे पर मंगलवार रात भोजन के लिए रुके ट्रक चालक ने देर रात जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंजाब प्रांत के जनपद होशियारपुर निवासी हरनीक सिंह उर्फ निक्कू (25) ट्रक चालक था, जो साथी क्लीनर के साथ मंगलवार शाम ट्रक लेकर वहलना चौक से होते हुए पीनना बाईपास पर पहुंचा था। वहां स्थित एक ढाबे पर उसने खाना खाने के लिए ट्रक रोक लिया। देर रात खाना खाने के बाद हरनीक सिंह उर्फ निक्कू साथी क्लीनर को बिना कुछ बताए ढाबे के पीछे की तरफ जंगल में चला गया। इसके बाद से हरनीक का साथी रातभर उसका ढाबे पर ही इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं लौटा। बुधवार सुबह साथी ने कुछ लोगों के साथ जंगल में हरनीक की तलाश की तो काफी अंदर जाकर एक पेड़ पर फांसी से लटका उसका शव मिला। घटना की सूचना पर बुढ़ाना मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी एसआई बीबी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में हरनीक सिंह के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed