फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troubled woman commits suicide

मनचले से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Troubled woman commits suicide
मुजफ्फरनगर के जनकपुरी मोहल्ले में आत्महत्या करने वाली पूजा की फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दस सितंबर को भी आरोपी ने की थी फायरिंग, पुलिस ने नहीं की थी आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जनकपुरी में मनचलों से परेशान और मंगलवार को मोबाइल फोन पर पति और सास की हत्या की धमकी दिए जाने से आहत महिला पूजा पत्नी दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथियों ने गत दस सितंबर को पूजा के मायके काजीखेड़ा में उसके घर पर फायरिंग की थी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी थाना तितावी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे और उन्होंने मंगलवार रात सोनू ने मोबाइल पर गाली गलौज की और उसके पति व सास को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कांधला के गांव नाला निवासी सोनू की काजीखेड़ा में रहने वाली अपनी बुआ के पास आता रहता था और शादी से पहले से ही पूजा को परेशान कर रहा था। शादी के बाद भी सोनू काजीखेडा निवासी विजयपाल और सिसौली निवासी राहुल के साथ मिलकर उसे परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथियों ने गत दस सितंबर को काजीखेड़ा में पूजा के मायके काजीखेड़ा में फायरिंग की थी। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होंगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
पूजा थाना तितावी के गांव काजीखेडा निवासी सुभाष की बेटी थी और उसकी शादी गत 23 अप्रैल को जनकपुरी निवासी दीपक से हुई थी। मुख्य आरोपी सोनू की बुआ भी काजीखेड़ा में रहती है। वह अपनी बुआ के पास आता जाता रहता था। इस दौरान वह पूजा को परेशान करता था। इसके चलते परिजनों ने पूजा की शादी कर दी। इसके बाद भी सोनू और उसके दो साथी पूजा को परेशान कर रहे थे।
मंगलवार रात में भी सोनू ने मोबाइल पर फोन कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पूजा की सास को भी धमकी दी। बुधवार सुबह परिवार के सभी लोग काम के सिलसिले में चले गए और पूजा घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घर पहुंचे दीपक ने पूजा को फंदे पर लटके देखा। सूचना देने पर थाना सिविल लाइन पुलिस व सीओ सिटी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि सोनू निवासी नाला, थाना कांधला, जिला शामली, विजयपाल निवासी काजीखेड़ा और राहुल निवासी सिसौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कचहरी में प्रार्थना पत्र तैयार करा रहे थे परिजन, पूजा ने दी दी जान
मृतका की मां रोशन देवी ने बताया कि सोनू ने मंगलवार को पूजा व दीपक को धमकी दी थी। तितावी पुलिस ने फायरिंग के मुकदमे में कार्रवाई नहीं की। वह सभी एसएसपी से शिकायत करने कचहरी में प्रार्थना पत्र तैयार करा रहे थे, तभी उन्हें आत्महत्या की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed