{"_id":"60eddd4e8ebc3ebf002fafee","slug":"tried-to-rape-daughter-stabbed-in-protest-muzaffarnagar-news-mrt5472419172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से वार और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से वार और फिर...
Wed, 14 Jul 2021 10:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:28 AM IST
सार
यहां एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं बेटी के विरोध करने पर हमला बोल दिया और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के एक गांव में पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी के गले पर चाकू से वार कर दिया, वहीं बेटी को बचाने पहुंची पत्नी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पूर्व हुई थी। दंपती के 16 साल की एक नाबालिग बेटी है। महिला के अनुसार शादी से पहले से ही उसके पति के कई महिलाओं से अनैतिक संबंध रहे हैं और अब वह अपनी ही बेटी पर भी बुरी नजर रखे हुए था। इसके चलते उनके बीच लगातार विवाद की स्थिति रही।
विज्ञापन
महिला के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे वह दुकान पर सामान लेने गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी ही थी। आरोप है कि उसी समय घर पहुंचे पति ने बेटी को अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखा चाकू उठाकर उसके गले पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर लोग इकट्ठा हुए तो महिला दुकान से घर लौट आई। इस दौरान महिला ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी पति ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बेटी को पीएचसी ले जाकर उसका उपचार कराया। वहीं आरोपी पति के खिलाफ घटना की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।