{"_id":"61e45bd804dead72250f15a4","slug":"tributes-paid-to-son-of-bjp-leader-and-former-head-khatauli-news-mrt573653651","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के पुत्र को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के पुत्र को श्रद्धांजलि दी
2-जानसठ के गांव सादपुर में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के पुत्र की शोकसभा में पहुंचे लोग
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के पुत्र को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
जानसठ। गांव सादपुर के भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के पुत्र अंशुल काकरान की शोक सभा में राजनीतिक दलों व क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी से अपने बच्चों को बिना हेलमेट के बाइक घर से नहीं ले जाने की अपील की गई।
रविवार को गांव सादपुर के भाजपा नेता व पूर्व प्रधान विपिन चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र अंशुल काकरान पांच जनवरी को बाइक से गांव भलेड़ी के पास सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। जिसका दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी शोक सभा में क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के के प्रतिनिधियों व समाजसेवी व ग्राम प्रधानों सहित गण्यमान्य लोगों ने पहुंचकर अंशुल काकरान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोकदल के पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऊधम सिंह ने सभी से अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना हेलमेट के घर से बाइक लेकर ले जाने न दें। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गुर्जर, नगर पंचायत चेयरमैन जानसठ प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, ब्रजवीर सिंह, सुभाष चंद शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी, मनोज कुमार, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।