फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute paid to Kar Sevaks on Shaurya Diwas

शौर्य दिवस पर कार सेवकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Kar Sevaks on Shaurya Diwas
विक्की तोमर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों ने कारसेवकों के बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। हिंदू जागरण मंच, अखिल भारती हिंदू महासभा, क्रांति सेना ने कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच लक्ष्मीनगर द्वारा शौर्य दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम बलिदानी शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आतिशबाजी की। मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पवार, दीपा त्यागी, राजेश शर्मा, बंटी चौधरी, वैभव यादव, संजय ठाकुर, सागर बजरंगी, कमलदीप, कार्तिक जोहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में अयोध्या तो हमारी है अब मथुरा की बारी है के नारे लगाते हुए प्रकाश चौक पर पहुंच कर आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण आंदोलन में शहीद कारसेवकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये अनुग्रह राशि देने, कारसेवकों के नाम शिलापट्ट पर अंकित कराने, शहीद कारसेवकों के सम्मान में श्रीराम मंदिर मार्ग पर प्रवेशद्वार के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला प्रभारी शरद कपूर, पूर्व जिला महासचिव राजेश कश्यप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला सचिव संजय चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, राजन वर्मा, उज्जवल पंडित, नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी, नगर सचिव अमित कश्यप, भुवन मौजूद रहे।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन हुआ। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, मनोज कुमार, अभिनव गर्ग, आशीष शर्मा, अमिता सिंह, अंकित कुमार, राजू, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
घंटे घड़ियाल बजाकर मिठाई बांटी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने छह दिसंबर को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, अब मथुरा की बारी है। इस अवसर पर शिवचौक पर आरती की गई। घंटे घड़ियाल बजाकर मिष्ठान वितरित किया गया। विजय त्यागी, विपिन शर्मा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, अशोक त्यागी, चरण सिंह, बाल मुकुंद शर्मा, राफल त्यागी, रमेश पाल, जागन सिंह, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।

पुलिस रही अलर्ट, चेकिंग अभियान चलाया
मीरापुर। छह दिसंबर को लेकर सोमवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कस्बे के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और लोगों पर्र नजर रखी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बार किसी संगठन ने किसी तरह के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। इसके बाद भी एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। कस्बे के मिश्रित आबादी वाले सभी इलाकों में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को पुलिस ने बीआईटी चौकी, संभलहेड़ा चौकी, मुख्य बस स्टैंड आदि जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। संवाद

शिव चौक पर अतिशबाजी व मिठाई बांटकर शौर्य दिवस मनाते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।

शिव चौक पर अतिशबाजी व मिठाई बांटकर शौर्य दिवस मनाते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर शौर्य दिवस मनाते राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।

मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर शौर्य दिवस मनाते राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed