फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trial for admission from sports quota in Shakambhari University will run for three days

तीन दिन चलेंगे शाकंभरी विश्वविद्यालय में खेल कोटे से प्रवेश के लिए ट्रायल

Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trial for admission from sports quota in Shakambhari University will run for three days
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर में खेल कोटे से प्रवेश के लिए ट्रायल एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में होंगे। खेल कोर्ट से प्रवेश के लिए 25 से 27 सितंबर तक होने वाले ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि अब तक तीन मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 24 सितंबर को ओपन मेरिट जारी की जाएगी। इसके अलावा जो अभ्यर्थी खेल कोटे से प्रवेश चाहते हैं, उनके लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई है। व्यक्तिगत और टीम के प्रदर्शन के सर्टिफिकेट पर अलग-अलग अंक प्रदान किए जाएंगे। फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पहले दिन इन खेलों के ट्रायल
ट्रायल के पहले दिन 25 सितंबर को फुटबाल पुरुष के ट्रायल होंगे। इसके अलावा महिला और पुरुष वर्ग में हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, सर्किल कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, आर्चरी, एयर राइफल, एयर पिस्टल और लॉन टेनिस के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन इनकी जोर आजमाइश
ट्रायल के दूसरे दिन 26 सितंबर को स्वीमिंग, डाइविंग, वुशू, टग ऑफ वार, एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बेस्ट फिजिक, कुश्ती, जिम्नास्टिक, चेस, क्रॉस कंट्री और योग के खिलाड़ी ट्रायल देंगे।
अंतिम दिन छूटे हुए खिलाड़ी
ट्रायल के अंतिम दिन 27 सितंबर को प्रत्येक खेल के छूटे हुए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। खिलाड़ियों को खेल किट के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed