{"_id":"6102f6868ebc3e58837221c6","slug":"tree-fell-on-high-tension-line-on-circular-road-interrupted-electricity-and-water-muzaffarnagar-news-mrt549622765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकुलर रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, बिजली और पानी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकुलर रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, बिजली और पानी बाधित
विज्ञापन
सरकुलर रोड पर पेड़ गिरने से बांधित बिजली लाइन को सुचारु करता कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकुलर रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, बिजली और पानी बाधित
मुजफ्फरनगर। हाईटेंशन बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। सुबह छह घंटे तक बिजली और पानी नहीं मिलने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे हल्की बारिश और तेज हवा के चलते सरकुलर रोड पर एमजी पब्लिक स्कूल के पास एक बड़ा पेड़ सामने से होकर जा रही 33 हजार हाईटेंशन की लाइन पर जा गिरा. जिससे महावीर चौक बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर कई घंटे के बाद इस पेड़ को काटकर लाइन को सही किया, मगर इसके बाद भी लाइन सुचारु नहीं हो सकी। लाइन में अन्य स्थान पर भी फाल्ट था, जिसे तलाशने में कर्मचारियों को कई घंटे लग गए। छह घंटे बाद करीब 11.30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। सुबह छह घंटे तक बिजली और पानी नहीं मिलने से नागरिक हलकान हो गए। प्रकाश चौक निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह बिजली नहीं थी टूल्लू पंप से ही ऊपरी मंजिल पर पानी आता है। बिजली और पानी नहीं मिलने से परेशानी हुई। उत्तरी सिविल लाइन निवासी मौनू चौधरी ने बताया कि सुबह ऑफिस के काम के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हैंडपंप से पानी लाकर नहाना पड़ा है। दवाई कंपनी के प्रतिनिधि महावीर चौक निवासी दिग्विजय सिंह राणा ने बताया कि सुबह बिजली पानी नहीं मिलने से परेशानी हुई। पीने का पानी तक नहीं मिल सका।
इन इलाकों में बाधित रही बिजली
महावीर चौक बिजलीघर से संबंधित महावीर चौक, आर्य समाज रोड, खालापार, सरकुलर रोड, प्रकाश चौक, आनंद विहार, संतोष विहार, जाट कॉलोनी, रेलवे रोड, रोडवेज बस स्टैंड, उत्तरी सिविल लाइन, दक्षिणी सिविल, राकेश कालोनी की आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
एमजी पब्लिक स्कूल का पेड़ हाईटेंशन की लाइन पर गिरने के कारण महावीर चौक बिजलीघर से संबंध इलाकों की आपूर्ति कुछ घंटे प्रभावित रही है - एके वर्मा, अधिशासी अभियंता, नगर