फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treatment of heart patients started again in the district hospital

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में फिर शुरू हुआ दिल के मरीजों का उपचार

Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Treatment of heart patients started again in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में दिल के मरीजों का उपचार फिर से शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में चार दिन मरीजों का उपचार करेंगे। लंबे समय से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
हार्ट यूनिट के प्रभारी रहे डॉ. बीके जैन पिछले साल सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से जिला अस्पताल में आने वाले दिल के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। जिला अस्पताल ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं, जिनमें 200 से अधिक दिल के मरीज होते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के सीएमएस से बातचीत की। तय किया गया कि मेडिकल काॅलेज में डीएम कार्डियोलॉजी कर रहे चिकित्सकों की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। मेडिकल काॅलेज के सीएमएस डॉ. कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि सोमवार से बृहस्पतिवार तक मेडिकल काॅलेज के चिकित्सक अस्पताल की हार्ट यूनिट में दिल के मरीजों का उपचार करेंगे। बुधवार को डॉ. सैयद अख्तर ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed