फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transport Corporation's minibuses will be seen running soon

Muzaffarnagar News: जल्द दौड़ती दिखाई देंगी परिवहन निगम की मिनी बस

Wed, 27 Aug 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's minibuses will be seen running soon
मुजफ्फरनगर। जिले में जल्द ही परिवहन निगम की मिनी बसें दौड़ती नजर आएंगी। परिवहन मुख्यालय ने जिले को 20 नई बीएस-6 मिनी बसों का आवंटन किया है, जिनमें से पांच बस फिलहाल ही जिले के परिवहन निगम को दी जा रही हैं। इन बसों को लाने के लिए कर्मचारियों की टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर डिपो में वर्तमान में लगभग 225 निगम व अनुबंधित बसें हैं, जो आसपास जिले के अलावा दूर-दराज जनपदों में भी यात्रियों को लेकर जाती हैं। देहात के यात्रियों को निगम की सेवा पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। परिवहन निगम अधिकारियों ने नई बसों की मांग की थी। हाल में ही दो अनुबंधित नई बस मिली थी। अब परिवहन निगम मुख्यालय ने जिले को 20 मिनी बसों को आवंटन किया है। फिलहाल पांच बसें दी जा रही हैं। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि नई मिनी बसों को देहात मार्ग पर संचालित किया जाएगा। बस लाने के लिए टीम रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed