{"_id":"5db735cb8ebc3e016c13b9d9","slug":"transport-corporation-on-bhaiya-dooj-muzaffarnagar-news-mrt450766748","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर होगी रोडवेज की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर होगी रोडवेज की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर होगी रोडवेज बसों की परीक्षा
मुजफ्फरनगर। भैया दूज के पर्व पर परिवहन विभाग की परीक्षा होगी। रोडवेज के अधिकारियों ने भी यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रणनीति तैयार कर ली है। इस दिन यात्रियों की भारी भीड़ घरों से निकलेगी और विभिन्न रूटों पर मारामारी रहेगी। अतिरिक्त बसों के बजाय विभाग ने फेरों की संख्या डेढ़ गुना करने पर जोर दिया है।
मंगलवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों का तिलक करने के लिए जाएंगी। इस दिन हर रूट पर यात्रियों की भीड़ निकलती है। ऐसे में रोडवेज बसों की व्यवस्था कर पाना मुश्किल होता है। इसका फायदा डग्गामार वाहनों के चालक उठाते हैं। मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि लोकल रूटों पर बसें बढ़ाई गईं हैं। अतिरिक्त बसें नहीं लगी हैं, लेकिन हर रूट पर फेरे बढ़ाए गए हैं। बसों के फेरे डेढ़ गुना करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
छठ पूजा के लिए लगाई दस बसें
मुजफ्फरनगर। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि छठ पूजा के लिए दस बसें लगाई गईं हैं। इन बसों को दिल्ली भेजा गया है। बसों का संचालन दिल्ली से गोरखपुर के लिए होगा। छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार जाते हैं।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य पर चालक-परिचालक सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्कृष्ट कार्य करने पर रोडवेज के दस चालक और दस परिचालकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक निदेशक के निर्देश पर एआरएम बीपी अग्रवाल ने परिचालक राकेश, मोहम्मद गुफरान, रामकुमार मलिक, अरविंद, कविकांत त्यागी, शिवेंद्र गौतम, दीपक, दीपेश कुमार, मुनेश पाल, संदीप, चालक अशोक, दीपक, धर्मवीर, प्रेमसागर, शहजाद अली, सोमपाल, टीटूपाल, विपिन, यशवीर सिंह एवं जाकिर अली को दीपों का उपहार दिया।