फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trains passing through broken tracks

रात भर टूटे ट्रैक से गुजरती रहीं ट्रेनें, खतौली में बड़ा हादसा टला

Mon, 12 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Trains passing through broken tracks
खतौली में टूटा पड़ा रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के तिलकराम इंटर कालेज के सामने शनिवार रात रेलवे ट्रैक क्रेक हो गया। जिस पर से एक्सप्रेस सहित करीब डेढ़ दर्जन ट्रेेनें पूरी रात गुजरती रहीं। सुबह कालेज के सफाईकर्मी ने ट्रैक टूटा देखा तो उसने लाल कपड़ा दिखाकर एक पैसेंजर ट्रेन को रुकवाया। जिसके बाद रेलवे विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कानपुर में हुए रेल हादसे से भले ही रेलवे विभाग सतर्क हुआ हो, लेकिन रेलवे ट्रैक के क्रेक होने से लेकर नट-बोल्ट लूज होने जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। खतौली रेेलवे स्टेशन से मात्र पौन किलोमीटर की दूरी पर तिलकराम इंटर कालेज के सामने शनिवार रात को रेलवे ट्रैक क्रेक हो गया। रात में रेलवे विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


रात में शालीमार, इंटरसिटी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें इस टूटे हुए ट्रैक से गुजरती रहीं। रेलवे विभाग की इसी लापरवाही से रात के समय बड़ा हादसा भी हो सकता था। रविवार सुबह करीब छह बजे कालेज का सफाईकर्मी राधेश्याम वहां से गुजरा तो उसने ट्रैक टूटा हुआ देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने देखा कि मुजफ्फरनगर की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ रही है। सफाईकर्मी हाथ में लाल कपड़ा लेकर ट्रेन की ओर तेजी से दौड़ पड़ा। हाथ में लाल कपड़ा देखकर खतरा भांपकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद ड्राइवर ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। स्टेशन अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर ने कॉसन देकर सभी ट्रेनें को धीमी गति से निकलवाया।

पूर्वाह्न 11.00 बजे के करीब कर्मचारियों ने टूटे ट्रैक को नट व बोल्ट लगाकर ठीक किया। इस दौरान सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मंसरपुर स्टेशन पर 1 घंटा 10 मिनट रोकना पड़ा। खतौली स्टेशन पर मेरठ से चलकर अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट तक खतौली में खड़ी रही। इसके अलावा धीमी गति से ट्रेनों को गुजारने पर रविवार को सभी ट्रेनें प्रभावित होती चली गईं।      


सोमवार तक रेलवे ट्रैक हो सकेगा ठीक
स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के क्रेक होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने नट और बोल्ट लगाकर ट्रैक को मजबूत कर दिया है। ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है। अब इस ट्रैक से ट्रेनों के गुजरने का कोई खतरा नहीं है। सोमवार तक रेलवे ट्रैक ठीक हो सकेगा। फिलहाल 20 किमी घंटे की रफ्तार से ही ट्रेनों को निकलवाया जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed