Video: देखिए केन हारवेस्टर मशीन से कैसे होती है गन्ने की कटाई और छिलाई, किसानों को दिया गया ड्रोन का प्रशिक्षण
Muzaffarnagar News : केन हारवेस्टर मशीन से गन्ने की कटाई और छिलाई कैसे होती है। यहां वीडियो में देखिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी चीनी मिल क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में केन हारवेस्टर मशीन से गन्ने की कटाई व छिलाई का प्रदर्शन किया गया। गन्ना फसल में उपयोग के लिए ड्रोन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कृषि में बढ़ती तकनीकी एवं गन्ना कृषकों को समय पर लेबर उपलब्ध न होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर इंडियन पोटाश लिमिटेड ने केन हारवेस्टर मशीन का प्रदर्शन किया। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार और विभागाध्यक्ष गन्ना धीरज सिंह की देखरेख में प्रदर्शन हुआ।
इंडियन पोटाश के दिल्ली मुख्यालय से आए मुख्य प्रबंधक कृषि विज्ञान डॉ. यूएस तेवतिया, उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र ओम प्रकाश सिंह और जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार सिसोदिया ने ट्रायल के लिए केन हारवेस्टर का फीता काटकर शुभारंभ किया। डॉ. यूएस तेवतिया ने बताया कि केन हारवेस्टर मशीन प्रति घंटा 100 से 150 क्विंटल गन्ने की कटाई कर सकती है।
उन्होंने बताया कि मशीन से गन्ना कृषकों को लेबर, समय की बचत, समय से चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति एवं आर्थिक लाभ भी होगा। गन्ना कृषक मशीन से काटे गए गन्ने से अगोला भी प्राप्त करके हरे चारे की पूर्ति कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने बताया कि पश्चिम यूपी में तितावी मिल ने किसानों की समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए केन हारवेस्टर मशीन मंगाने का कार्य किया है। चीनी मिल परिक्षेत्र के कृषकों को आगामी सत्र 2024-25 में कार्यक्रम बनाकर ग्रामवार गन्ना कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्य गन्ना प्रबंधक धर्मवीर सिंह, शशांक श्रीवास्तव, यतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.