{"_id":"61f4316e29af305d643a5796","slug":"training-camp-organized-to-increase-voting-percentage-muzaffarnagar-news-mrt574972466","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। चुनाव के मद्देनजर तहसील सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव प्रक्षेक रविंद्र रेयान भी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम जीत सिंह राय ने मतदान शांति पूर्व कराने के लिए बनाई गई योजनाओं से भी अवगत कराया गया। मतदाता को मतदान केंद्र पर क्या-क्या सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मतदान करने पहुंचने वाले मतदाता को कोई परेशानी न हो इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर में उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि मतदान केंद्र पर नौ तारीख को मतदाता सहायता केंद्र बनाकर सजाया जाएगा। जिस पर मतदाता रजिस्टर भी रहेगा। मतदान करने आने वाले वोटरों को मतदान का बूथ नंबर, वोटर पर्ची आदि दी जाएगी, जिससे मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, बीएलओ, लेखपाल, थाना प्रभारी को बताया कि सभी को मतदान के लिए जागरूक करे। मतदान दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण शिविर का यह पहला दिन था। कोविड़ की गाइड लाइन का पालन करने हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में चुनाव प्रक्षेक रविंद्र रेयान, एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव, सीओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।