फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   train,problem

ओएचई वायर में अचानक फाल्ट होने से ट्रेनों का संचालन ठप

Sun, 04 Aug 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
train,problem
16-खतौली में रेलवे स्टेशन पर ओएचई वायर को ठीक करने को टावर वैगन ट्रेन से पहुंचे इंजीनियर। - फोटो : KHATAULI
ओएचई वायर में अचानक फाल्ट होने से ट्रेनों का संचालन ठप
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे स्टेशन के सामने ओएचई वायर में अचानक फाल्ट होने से रेलवे की अप-लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। ट्रेनों का संचालन बाधित होने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेरठ से टावर वैगन ट्रेन से इंजीनियरों को बुलवाया गया। इंजीनियरों को एक घंटा का समय फाल्ट को ठीक करने में लगा, जिसकी वजह से सकौती रेलवे स्टेशन पर अंबाला पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे तक रोकना पड़ा। करीब एक घंटे बाद फाल्ट ठीक करने पर रेलवे की अप-लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो सका।

रेलवे स्टेशन के सामने दो रेलवे लाइन हैं। स्टेशन के ठीक सामने डाउन रेलवे लाइन है तथा उससे दूसरी साइड में अप-लाइन हैं। इस अप-लाइन से मेरठ की ओर से आने वाली ट्रेनों का संचालन होता है। शनिवार को दो बजे के करीब अप-लाइन की ओएचई वायर पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से तार भी गिर गया। नतीजतन इस अप-लाइन से जितनी भी ट्रेन गुजरनी थी, उन ट्रेनों के पहिए वहीं थम गए। मेरठ की ओर से आ रही अंबाला पैसेंजर ट्रेन को सकौती रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके अलावा अन्य स्टेशन पर भी ट्रेनों को रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मेरठ कैंट में दी। मेरठ कैंट से टावर वैगन ट्रेन से इंजीनियरों की टीम आनन फानन में स्टेशन पर पहुंची। इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर ओएचई वायर के फाल्ट को ठीक किया। इंजीनियरों को ओएचई वायर में फाल्ट ठीक करने में करीब घंटा लगा। एक घंटे के बाद ही रेलवे की अप-लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका, जबकि डाउन-लाइन पर ट्रेनों का संचालन यथावत चला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed