फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic system deteriorated on arrival of Home Minister

गृह मंत्री के आगमन पर चरमराई यातायात व्यवस्था, लगा जाम, गलियों से निकले लोग

Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic system deteriorated on arrival of Home Minister
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन के दौरान बेरिकेडिग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गृह मंत्री के आगमन पर चरमराई यातायात व्यवस्था, लगा जाम, गलियों से निकले लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रूट परिवर्तन के कारण शिव चौक के चारों और चौराहों पर वाहनों का आवागमन रोका गया था, जिससे नगर में चारों तरफ जाम लगा रहा और वाहन सवार लोग परेशान रहे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को नगर में पहुंचे। उनके आगमन के दौरान कोई हादसा न हो तथा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने माइक्रो प्लान तैयार किया था। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस व विभिन्न थानों से ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को सुबह आठ बजे से ही प्वाइंट बनाकर तैनात कर दिया था। मालवीय चौक, अहिल्याबाई चौक, नावल्टी तिराहा, सर्राफा बाजार तिराहा, मीनाक्षी चौक पर बैरियर लगाए थे ताकि इन मार्गों से कोई भी व्यक्ति अपना वाहन लेकर शिव चौक न पहुंच सके। क्योंकि चुनाव के मद्देनजर शिव चौक, भगत सिंह रोड आदि आसपास के बाजारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाना था। इसी के चलते शिव चौक पहुंचने वाले मार्गो का रूट परिवर्तित किया गया था। हालांकि यह व्यवस्था वीआइपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाई गई थी, लेकिन पुलिस के बैरियर आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गए। दोपहिया वाहन हो या चौपहिया, अथवा पैदल राहगीर, सभी के लिए बैरियर मुसीबत साबित हुए। रूट परिवर्तित होने के कारण शिव चौक के आसपास चारों तरफ मार्गों पर जाम लगा रहा। दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर नगर की गलियों से निकल कर अपनी मंजिल पर पहुंचे पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करती रही। केंद्रीय गृह मंत्री के वापस जाने के बाद ही नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी।

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन के दौरान रोका गया यातायात व लगा जाम

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन के दौरान रोका गया यातायात व लगा जाम- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed