फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic month started in police line

पुलिस लाइन में हुआ यातायात माह का शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic month started in police line
मुजफ्फरनगर। एक नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह का सोमवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात विभाग कार्यालय में शुभारंभ किया गया। बाइक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव ने हरी झंडी दिखाकर करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित यातायात विभाग के कार्यालय पर सोमवार को यातायात माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय किसी तरह की कोताही न बरतें और पूरी तरह नियमों के तहत वाहन चलाएं। इसके साथ ही लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद यातायात विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों की बाइक जागरूकता रैली को भी एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, आरआई इंस्पेक्टर मोहम्मद नदीम, टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह के साथ ही समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, मनीष चौधरी, नीरज बंसल, विश्वदीप गोयल, शरद शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, विक्की चावला, डॉ राजीव कुमार और कांस्टेबल गुलशन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed