फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic information given to students

छात्र-छात्राओं को दी यातायात की जानकारी

Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic information given to students
छात्र-छात्राओं को दी यातायात की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्र और छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंध में जानकारी दी। यातायात पुलिस के गुलशन चौधरी ने यातायात संबंधी जानकारी में बताया कि वाहन चलाते समय वाहन के समस्त कागजात रखने चाहिए तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। अधिकांश दुर्घटनाएं चालक की गलती से होती है इस वर्ष मुजफ्फरनगर में एक जनवरी 2021 से अब तक 387 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा इन दुर्घटनाओं में 251 लोगों की जान जा चुकी है। यदि हम सभी यातायात के नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से हम अपने आप को एवं दूसरों को बचा सकते हैं। इस कार्यशाला में नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के नादिर राणा एवं शरद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यशाला में अरविंद कुमार ने मंच संचालन किया। राज बल सैनी, राहुल कुमार, यशपाल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed