फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders raised many problems including molestation in the meeting

Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने बैठक में उठाई छेड़छाड़ समेत कई समस्याएं

Mon, 18 Aug 2025 05:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Traders raised many problems including molestation in the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफफरनगर। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर व्यापारियों से समस्याएं जानी। व्यापारियों ने कई स्थानों पर छेड़छाड़ व डिवाइडरों पर रिफलेक्टर न लगे होने से हादसे होने का मामला उठाया।
साइबर थाना पुलिस ने व्यापारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। सोमवार दोपहर आयोजित बैठक में व्यापारियों से समस्याएं पूछी। विजय त्यागी ने नगर के रुड़की रोड पर फ्रेंडस कॉलोनी में छेड़छाड़ का मामला उठाया। विजय प्रताप सिंह ने द्वारिका सिटी के पास डिवाइडर पर रिफलेक्टर न लगे होने से हादसे बढ़ने की समस्या को उठाया। कहा कि डिवाइडर पर पीला रंग भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि भोपा पुल से नई मंडी की तरफ उतरते हुए शाम के समय भीड़ ज्यादा रहती है। पुलिस को वहां तैनात किया जाए। इस दौरान साइबर थाना पुलिस टीम ने व्यापारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों को बताया कि आनलाइन व्यापार करने से पहले दूसरे व्यापारी के बारे में जानकारी कर लें। ठगी होने पर 1930 पर तुरंत जानकारी दें। व्यापारियों से सामूहिक रूप से कार्यशाला आयोजित कराने को कहा गया। एसपी क्राइम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने व सहयोग लेने की अपील की। इस दौरान शलभ गुप्ता, संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, हरेंद्र चौधरी, अजय सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed