फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders gave demand letter to Finance Minister

Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने वित्त मंत्री के नाम दिया मांग पत्र

Sat, 21 Jan 2023 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Traders gave demand letter to Finance Minister
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान को 16 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम 16 सूत्री ज्ञापन दिया।
व्यापारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर आठ लाख किया जाना आवश्यक है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी। विक्रेता द्वारा देरी से जीएसटी रिर्टन भरने या ना भरने पर क्रेता व्यापारी का उत्पीड़न समाप्त किया जाएं। एकल बिंदु जीएसटी लागू की जाएं। नकद लेन देन की पुरानी दस हजार की सीमा को पचास हजार करना चाहिए। बैंक मुद्रा लोन आसानी से नहीं दे रहे है, इसमें बहुत व्यावहारिक कठिनाई है। बैंक लोन देने में तरह-तरह की आपत्ति लगाते है और मुद्रा लोन लेने में समय भी बहुत लगता है, उसका सरलीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कामर्शियल और औद्योगिक विद्युत दरें पूरे देश में एक समान नियम से लागू की जाएं। टोल टैक्स की दरें पूरे देश में एक समान सिद्धांत पर लागू हो। सड़क की कीमत वसूल होने के बाद मरम्मत योग्य ही टोल लिया जाएं। प्राइवेट यात्री वाहनों से टोल समाप्त किया जाएं। रेलवे में सीनियर सिटीजन छूट पूर्व की तरह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बैंच स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया जाएं। इस मौके पर अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंघल, प्रवीन खेड़ा, अमित मित्तल, राकेश गर्ग, संजीव गोयल, रोशनी विश्वकर्मा, शोभित सिंघल, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed