{"_id":"61cb564f14a02a7176305689","slug":"traders-furious-over-increasing-gst-rates-devband-news-mrt5709968110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दरें बढ़ाने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दरें बढ़ाने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजा गया।
संगठन अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि जीएसटी विभाग द्वारा आवश्यक वस्तुओं की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। पैकिंग सामान पर जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत, फुटवियर व रेडीमेड कपड़े (होजरी) में 5 से 12 प्रतिशत जीएसटी कर दी गई। अब सोने के आभूषणों पर जीएसटी की दर 3 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने की तैयारी है, जबकि जीएसटी लगाते समय सरकार ने वायदा किया था कि पर्याप्त कलेक्शन होने पर जीएसटी की दर कम कर दी जाएगी। परंतु कोरोना जैसी महामारी के बाद भी सरकार के पास उम्मीद से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन प्राप्त हुआ। लगातार जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी होने से व्यापारी परेशान हैं। आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। व्यापार मंडल जीएसटी की बढ़ी दरों का घोर विरोध करता है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सराफा समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दरें घटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनीष गर्ग, मो. सरफराज, अमित कुमार, सुशील कुमार, मनमोहन गर्ग, सचिन बंसल, महबूब अहमद, शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।