फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders clashed, sticks and sticks walked on the road, police became mute spectators

आपस में भिडे व्यापारी, सड़क पर चले लाठी-डंडे, मूक दर्शक बनी पुलिस

Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders clashed, sticks and sticks walked on the road, police became mute spectators
खतौली। बाजार में दो व्यापारी आपस में भिड़ गए। दोनों ने सड़क के बीच जमकर लाठियां चली। मारपीट में व्यापारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे व्यापारियों को छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष समेत दरोगा के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जैन मंड़ी निवासी हंस कुमार जैन ने बताया कि उसका बेटा सौरभ जैन भूड़ क्षेत्र में दुकान करता है। रविवार की दोपहर उनके बेटे के साथ पड़ोसी दुकानदार के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे और मारपीट करने का विरोध किया, तो उन पर भी जानलेवा हमला बोलते हुए धारदार हथियार से हंस कुमार के सिर पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हंसकुमार के भाई प्रदीप जैन ने आरोप लगाया कि झगड़े की सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों से उनके भाई को नही छुड़ाया, उल्टे वीडियो बनाने में लगे रहे। घायल को जब थाने लगाया गया तब भी दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए बाहर जाने के लिए गया। मारपीट की सूचना पर पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन सहित अन्य व्यापारी वर्ग थाने पहुंचा। उन्होंने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को शांत किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इंस्सपेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि बोर्ड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed