{"_id":"6036979e8ebc3ee94a2b598a","slug":"top-ten-criminal-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt527033874","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर टांड़ा माजरा गांव के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को टांडा माजरा गांव के तिराहे के पास एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश भूरा पुत्र यामीन रसूलपुर दभेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ बुढ़ाना थाने में एक दर्जन अपराध पंजीकृत है। वह कोतवाली के टॉप टेन बदमाश की श्रेणी में है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया।