फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Took part in national anthem, celebrated a lot in schools

Muzaffarnagar News: राष्ट्रगान में लिया हिस्सा, स्कूलों में खूब मनाया जश्न

Thu, 17 Aug 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Took part in national anthem, celebrated a lot in schools
शहर के महावीर चौक पर अमर उजाला के  मॉ तुझे प्रणाम अ​भियान के दौरान राष्ट्रीय गान का इुआ आयोजन। 
- मां तुझे प्रणाम अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के अंतर्गत शहर के महावीर चौक पर राष्ट्रगान कराया गया। लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चालकों ने अपने वाहन सडक़ पर रोक दिए और राष्ट्रगान में शामिल हुए। श्रीराम कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एमजी चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द्र गोयल, कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और विनीत सिंघल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने एकता और अखंडता पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक पवन गोयल ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर नृत्य, नाटक, भाषण और गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस पब्लिक स्कूल में शहीदों को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता,भाषण और गीत प्रस्तुत किए। स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन और प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


एमजी वल्र्ड विजन विद्यालय में विद्यालय के सेक्रेटरी वैभव गोयल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद और प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत ने किया। संचालन कक्षा 10 की छात्रा लाक्षा तोमर ने किया। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने देश के प्रति प्रेम व सद्भावना रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed