फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tomorrow, brainstorming on challenges faced by industry and entrepreneurs

Muzaffarnagar News: उद्योग और उद्यमियों की चुनौतियों पर कल मंथन

Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के राजकीय आईटीआई सभागार में 27 सितंबर को एमएसएमई उद्योगों की चुनौतियों और समाधान पर कॉन्क्लेव आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उद्यमी मिलकर समस्याओं के समाधान पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम से उद्योगों को लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Tomorrow, brainstorming on challenges faced by industry and entrepreneurs

विस्तार

मुजफ्फरनगर। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान पर 27 सितंबर को मंथन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई के सभागार में कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। पेपर, लोहा, दवा, कृषि उपकरण समेत जिले के अन्य उद्योगों की समस्याओं पर समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। एक जिला एक उत्पाद में शामिल गुड़ का कारोबार पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित आईटीआई के सभागार में दोपहर ढाई बजे से पंजीकरण शुरू होगा और तीन बजे से कॉन्क्लेव शुरू होगा। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। उनके लिए मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, उद्योग उपायुक्त जैस्मिन फौजदार समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण होगा। आईआईए , फेडरेशन और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं को रखेंगे। विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने विचार रखेंगे।एक ही मंच पर जनप्रतिनिधि, उद्यमी और अधिकारियों की मौजूदगी से सार्थक मंथन होगा और समाधान की दिशा में पहल होगी। अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे और उद्यमियों को समस्याओं का समाधान करने की पहल करेंगे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण और बैंकों के अधिकारी भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed