फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tomatoes turn red, coriander sold for Rs 200 a kg

टमाटर हुए लाल, 200 रुपये किलो बिक गया धनिया

Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes turn red, coriander sold for Rs 200 a kg
मुजफ्फरनगर के भगत सिहं रोड की सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बरसात से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। टमाटर की कीमत दोगुनी से अधिक बढ़ गई है। प्याज की कीमत भी बढ़ जाने के कारण सब्जियों में छोंक लगाना महंगा हो गया है। यही नहीं बरसात के कारण धनिया के दामें उछाल आया और 200 रुपये प्रति किलो तक बिक गया।
विज्ञापन

वर्तमान में टमाटर का थोक रेट 50 से 55 रुपये प्रति किलो है। भगत सिंह रोड सब्जी मंडी में फुटकर दाम में टमाटर मंगलवार को 60 से 65 रुपये प्रति किलो में बिका। लेकिन शहर की कॉलोनियों में 80 रुपये किलो तक भी टमाटर के दाम रहे। इसी तरह प्याज फुटकर में 55 रुपये प्रति किलो तक बिक गई।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता महफूज का कहना है कि सोमवार को बरसात के कारण मंडी में धनिया नहीं पहुंचा, जिस कारण कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। मंगलवार को मौसम साफ रहा। स्थानीय किसानों का धनिया पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे लोगों को भाव में 50 रुपये किलो तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में सब्जियों के भाव
सब्जी थोक फुटकर
टमाटर 50-55 60-65
प्याज 40-45 50-55
आलू 14-16 18-20
धनिया 110-120 160-200
एक माह पहले सब्जियों के भाव
सब्जी थोक फुटकर
टमाटर 20 25
प्याज 20 25
आलू 10 12
धनिया 110 150
क्या कहते हैं ग्राहक
- गृहणी राजेश कुमारी का कहना है कि टमाटर, प्याज और धनिया के दाम आसमान पर है। गृहणियों को रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
- सब्जी खरीदने पहुंचे बॉबी शर्मा का कहना है कि सब्जियों पर महंगाई की मार है। बरसात के बाद और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
क्या कहते हैं सब्जी विक्रेता
सब्जी विक्रेता कृष्णपाल का कहना है कि मंडी में भाव बढ़े हैं। पहले नासिक और देहरादून से सब्जियां आ रही थी। सप्लाई कम हुई तो दामों पर असर हुआ। अब स्थानीय किसानों की फसल मंडी में पहुंचनी शुरू हो जाएगी, जिससे भाव कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed