{"_id":"597644564f1c1b262c8b470c","slug":"tomatoes-90-rs-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल से महंगा हुआ टमाटर, मंडियों की सब्जियों की आवक घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल से महंगा हुआ टमाटर, मंडियों की सब्जियों की आवक घटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सब्जी बेचता विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बारिश ने टमाटर को सलाद की थाली से गायब करने के साथ रसोई का भी बजट बिगाड़ दिया है। आसमान छू रहे भाव से टमाटर आम आदमी की पहुंच से भी दूर है। टमाटर दाल से भी महंगा हो चला है। पिछले 15 दिनों से टमाटर के दाम लगातार उतार-चढ़ाव में है। वहीं, नींबू और हरी मिर्च भी तीखी हो गई है।
वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार की सब्जी में टमाटर स्वाद बढ़ाने के साथ सलाद की साज-सज्जा का राजा है। दाल मखनी से लेकर आलू-सोयाबीन में टमाटर का तड़का जायका बढ़ाता है। पिछले 15 दिनों से टमाटर के दाम बेकाबू हैं। पहाड़ों पर बारिश ने महंगाई की आग में घी डाल दिया है।
जनपद में अधिकांश टमाटर की पूर्ति नासिक और जम्मू क्षेत्र से होती है। रास्ते बंद और जीएसटी के इफेक्ट से टमाटर की सप्लाई बाधित पड़ी है। मांग बढ़ गई है, जबकि आपूर्ति कम होने से दाम बेपटरी हो गए हैं। आढ़त से लेकर रेहड़ा-ठेला पर टमाटर के दाम कम नहीं हैं। शनिवार को टमाटर के दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, सोमवार को दाम में गिरावट के बाद भी 80-90 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहा है। टमाटर के दाम दालों से भी ऊपर हैं। मसूर, अरहर, चना, मूंग आदि दालों से भी टमाटर महंगा हो गया है।
विज्ञापन
सब्जी मूल्य दाल मूल्य
टमाटर 80-90 मसूर 66
लौकी 40-45 साबूत मंसूर 42
तौरई 30-40 उड़द सफेद 82
अरबी 40 उड़द काली 75
नींबू 60 मूंग धुली 64
हरी मिर्च 60 मूंग छिलका 60
बैंगन 25 अरहर 64
करेला 25 चना दाल 70
खीरा 40 मटर दाल 70
(नोट: वस्तुओं के दाम प्रतिकिलो रुपये में हैं)