{"_id":"5ff749e18ebc3e32f455d129","slug":"toll-trial-started-at-toll-plaza-in-chhapar-muzaffarnagar-news-mrt519399741","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपार में टोल प्लाजा पर टोल का ट्रायल शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपार में टोल प्लाजा पर टोल का ट्रायल शुरु
विज्ञापन
छपार के पास हाईवे पर टोल प्लाजा से गुजरते वाहन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार में टोल प्लाजा पर टोल का ट्रायल शुरू
मुजफ्फरनगर, छपार। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे- 58 पर छपार के निकट टोल प्लाजा पर टोल का ट्रायल शुरू हो गया है। कुछ दिन बाद टैक्स वसूली प्रारंभ हो जाएगी। टोलकर्मियों की भर्ती भी हो चुकी है।
सिसौना से लेकर रुड़की तक का नेशनल हाईवे कई साल से बन रहा है, जो अब पूरा हो गया है। छपार और बरला के बीच टोल प्लाजा का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ठेका सोनू इंफ्रा कंपनी को मिला है। बृहस्पतिवार को सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई। टोल कर्मियों की भर्ती कर उनको ड्यूटी दे दी गई। इसके साथ ही टोल का ट्रायल भी शुरू हो गया। सभी वाहन टोल से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन टैक्स वसूली शुरू नहीं हुई है। कंपनी के मैनेजर सुमित धनकड़ ने बताया कि ट्रायल चल रहा है। सभी मशीनें, कंप्यूटर आदि को चलाकर देखा जा रहा है। सब चीजें सुचारु रुप से कार्य करने लगेगी। इसके बाद ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। इस कार्य में अभी कुछ दिन का समय लग सकता है।