फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Toll picket continues, BKU will hold officers hostage

टोल पर धरना जारी, भाकियू अधिकारियों को बंधक बनाएगी

Fri, 16 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Toll picket continues, BKU will hold officers hostage
टोल पर धरना जारी, भाकियू अधिकारियों को बंधक बनाएगी
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 51वें दिन भी जारी रहा। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि चरथावल क्षेत्र से एक विद्युत लाइन पुरकाजी बिजलीघर तक आ रही है। जिस किसान के खेत में खंभे लगाए जा रहे है, उनको अधिकारी मुआवजा लिखित में दें। ऐसा न करने पर भाकियू उन्हें बंधक बनाएगी।

बृहस्पतिवार को बारिश में भी कार्यकर्ता टोल धरने पर डटे रहे। मांगेराम त्यागी ने कहा कि चरथावल क्षेत्र के गांव बधाई कलां से एक विद्युत लाइन पुरकाजी बिजलीघर पर लाई जा रही है। जिस किसान के खेत में खंभे लगते हैं उसकी एक बीघा जमीन घिर जाती है, उन्हें उसका मुआवजा मिलना चाहिए। अधिकारी किसानों को मुआवजा मिलने की बात मौखिक कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को डराया व धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को मुआवजे की बात लिखित में होनी चाहिए, वर्ना भाकियू बिजली अधिकारियों को बंधक बनाएगी। मोनू प्रधान, मुकीम, बबलू त्यागी, फरमान, अमित, चौधरी सोहनबीर, मास्टर ओमपाल, सोनू, मुरसलीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का धरना लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed