फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today vaccination will be done at 35 places in the district

जिले में आज 35 स्थानों पर होगा टीकाकरण

Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today vaccination will be done at 35 places in the district
जिले में आज 35 स्थानों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार से कलस्टर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिस जगह पर टीकाकरण कैंप लगेगा। उस क्षेत्र के नागरिक वहीं जाकर टीकाकरण कराएंगे।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार से 35 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। 16 स्थानों पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से टीकाकरण होगा। एक सत्र वर्क प्लेस पर तथा पूरे जनपद में 18 स्थानों पर नागरिक टीकाकरण स्थल पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण करवा सकते हैं।
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार से जनपद के नगरीय क्षेत्र में विशेष रूप से कलस्टर अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत नगरीय क्षेत्र को चार भागों में विभाजित किया गया है। इसके प्रथम भाग में बृहस्पतिवार से टीकाकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। नई मंडी, पटेल नगर, लक्ष्मण विहार, जाट कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, अवध विहार, उत्तरी एवं दक्षिणी सिविल लाइन, आर्य पुरी, नुमाइश कैंप, शिक्षक कॉलोनी, केशवपुरी के पास का क्षेत्र लिया गया है। इसमें पांच स्थानों पर वर्धमान धर्मशाला नई मंडी, जैन स्थानक डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने आर्य समाज रोड, एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज मंडी समिति रोड, रामलीला मैदान पटेलनगर व पुरुषार्थी कन्या पाठशाला शिक्षक कॉलोनी नुमाइश कैंप में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। जहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि लाकर अपना सीधा रजिस्ट्रेशन कराकर कोरोना का टीकाकरण करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा ऐसे नागरिक जो इन क्षेत्रों में निवास नहीं करते हैं अपना कोरोना का टीकाकरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्लॉट बुक कराकर करा सकते हैं।
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न जांच रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुधवार को 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित 97 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed