{"_id":"60db678a8ebc3eb4412149d6","slug":"today-there-will-be-no-corona-vaccination-in-muzaffarnagar-district-muzaffarnagar-news-mrt545098668","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जनपद में कोरोना टीकाकरण नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जनपद में कोरोना टीकाकरण नहीं होगा
विज्ञापन
आज जनपद में कोरोना टीकाकरण नहीं होगा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में बुधवार को कहीं भी कोरोनारोधी का टीका नहीं लगाया जाएगा। सिर्फ बच्चों, महिलाओं का नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जनपद में एक जुलाई से वृहद स्तर पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कलस्टर बनाए गए हैं, जहां पर लोग अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम टीकाकरण स्थल पर कोरोना से बचाव को टीका लगवा सकेंगे।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र 290 वैक्सीन कोविशील्ड की बची है। हालांकि सीएमओ का कहना है कि बुधवार तक पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। बृहस्पतिवार से कलस्टर अभियान चला कर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
17 मरीज स्वस्थ्य हुए, दो नए मिले
जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, फिर भी सावधानी जरूरी है। मंगलवार को 17 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि दो नए संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। मंगलवार को 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 30589 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 30211 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित 110 मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अभी भी रोजाना एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं।