फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today all three highways of the district will be closed

जिले के तीनों हाइवे पर रहेगा आज चक्का जाम

Mon, 07 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Today all three highways of the district will be closed
जिले के तीनों हाईवे पर रहेगा आज चक्काजाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान संगठनों के मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर जिले में राजनीतिज्ञ दलों रालोद, सपा और कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है। बंद को लेकर सभी किसान संगठन एकजुट हैं। जिले से निकलने वाले तीनों हाईवे दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम रहेगा।
भारत बंद को लेकर जिले में किसान संगठनों के साथ राजनीतिज्ञ दलों ने भी कमर कस ली है। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक जिले में पूरी तरह चक्का जाम रहेगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने किसानों से अपील की है कि वह अपने गांव के बाहर ही विरोध प्रदर्शन करें। किसान संगठनों के बंद में सहयोग करें। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बंद में उनका संगठन शामिल रहेगा। उनके कार्यकर्ता दो स्थानों लालूखेड़ी और पचेंडा बाईपास हाईवे पर जाम लगाएंगे। भारत बंद को पूरी तरह सफल किया जाएगा। रालोद के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने बताया कि रालोद का किसानों को पूर्ण समर्थन रहेगा। रालोद कार्यकर्ता आंदोलन में किसानों से आगे रहेंगे। रालोद भारत बंद के दौरान मंसूरपुर, लालूखेडी, सिखेडा, बुढ़ाना में चक्का जाम करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता भारत बंद में किसानों के साथ रहेंगे। इस संबंध में पार्टी ने रणनीति भी बनाई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष तारीक क़ुरैशी, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, शहराध्यक्ष नीलम गौतम, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, मुकेश चौहान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इसरार सैफी, सलीम अंसारी, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुशील झंझोट, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रजत सिंघल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष याकूब प्रधान, अहसन जमीर, अजय चौधरी, दिलशाद अहमद, राजेंद्र कुमार पाल, अनीता ठाकुर, शारदा देवी, धीरज महेश्वरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांति सेना ने भी दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। किसान संगठनों के भारत बंद को क्रांति सेना ने अपना समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि नए कृषि कानून पर सरकार हठधर्मिता दिखा रही है इसीलिए किसानों को लंबा आंदोलन चलाना पड़ रहा है। क्रांति सेना किसानों के साथ है और बंद में पूरा समर्थन करेगी। बैठक में योगेंद शर्मा, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष सजंय गोयल, नगर महासचिव अखिलेश पूरी, नगर उपाध्यक्ष बसन्त कश्यप आदि उपस्थित रहे।
किसान आंदोलन में सपा का पूर्ण समर्थन
मुजफ्फरनगर। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसान आंदोलन में सपा पूरी तरह किसानों के साथ है। भारत बंद में सपा कार्यकर्ता किसानों के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की गिरफ्तारी से पार्टी डरने वाली नहीं है। प्रत्येक न्याय पंचायत पर पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ता किसान कानूनों की खामियों को किसानों के सामने रखेंगे।
मरीजों, बरातियों और परीक्षार्थियों को रहेगी छूट
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगा। किसानों को अपने गांव के बाहर सड़क जाम करने को कहा है। सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वह बीमारों की एंबुलेंस न रोके। बरात की गाड़ियां, परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को नहीं रोका जाएगा। आंदोलन को बिना किसी को परेशान किए सफल किया जाएगा।

गुड़ मंडी खुलेगी
मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गड़ मंडी पर बंद का असर नहीं रहेगा। यहां के व्यापारियों ने मंडी को खोलने का निर्णय लिया है। मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि वह न किसान आंदोलन के न पक्ष में है और न ही विरोध में। व्यापारी आठ दिसंबर को अपना कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed