{"_id":"5f108e168ebc3e63b66d56c2","slug":"tips-to-save-water-in-video-conferencing-muzaffarnagar-news-mrt491551291","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग में जल बचाने के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जल बचाने के दिए सुझाव
विज्ञापन
बुढ़ाना में भूजल सप्ताह के शुभारंभ पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल प्रधान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जल बचाने के दिए सुझाव
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भूजल सप्ताह कार्यक्रम के उद्घाटन के समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुढ़ाना ब्लॉक के ग्राम प्रधानों से वार्ता की। भूजल को कैसे बचाया जाए इस विषय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा ग्राम प्रधानों से उनकी राय जानी तथा विचार विमर्श किया।
खंड विकास कार्यालय के मीटिंग हॉल में भूजल सप्ताह कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का लैपटॉप पर देखा गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों को उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाया गया। बिटावदा गांव के प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू ने बताया कि देहातों में सभी तालाबों को खुदवाया जाए। सरकारी भवनों के पास रेनहार्वेस्टिंग सिस्टम द्वारा वर्षा के जल को जमीन में नीचे भेजा जाए। उन्होंने किसानों से खेतों की सिचाई के लिए छोटी-छोटी क्यारी बनाने का भी सुझाव दिया। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड सहारनपुर शरद कुमार तथा अधिशासी अभियंता भूजल विभाग सहारनपुर आमोद कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र डार्क जोन घोषित हो चुका है। अटल भूजल योजना में चयनित है। इस क्षेत्र का भूजल स्तर 35-40 फिट गहराई पर जा चुका है। अटल भूजल योजना के अंतर्गत इस योजना द्वारा क्षेत्र में कार्य करके जल स्तर को आठ फिट तक बढ़ाया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी कपिल कुुमार ने भी ग्रामी प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र में गांव वालों से जल बचाने की अपील करने का निवेदन किया। उन्होने कहा कि जल से ही जीवन संभव है। सभी गांव वालों को बच्चों के भविष्य के लिए जल बचाना चाहिए।