{"_id":"5f00ba968ebc3e4340523572","slug":"time-to-solve-the-problems-of-entrepreneurs-muzaffarnagar-news-mrt489644270","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें: चौहान
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें : चौहान
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अफसर उद्यमियों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। बिजली ट्रिपिंग की समस्या को खत्म करने के लिए विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में जिले के उद्यमियों ने मुख्य रूप से बेगराजपुर औधोगिक क्षेत्र, जौली रोड, भोपा रोड पर स्थापित उद्योगों को विद्युत की ट्रिपिंग की समस्या रखी। उद्यमियों ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा ट्रिपिंग को कम नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके उद्योग की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ रहा है। चेतन चौहान ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत ट्रिपिंग की समस्या का एक सप्ताह में निस्तारण करें। बिंदल पेपर मिल के पास खंभों के चारों और सीमेंट से गोला बनाया जाए ताकि किसी ट्रक आदि के टकराने से खंभे और तारों को नुकसान न हो जिससे ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। उद्यमियों द्वारा बाईपास जौली रोड को ठीक कराने की भी मांग रखी गई। बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीडीओ आलोक यादव, उद्यमी पंकज अग्रवाल, मनीष जैन, अंकुर गर्ग, अजय पालीवाल, करण स्वरूप, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।