{"_id":"626ec9546be7470f2242ab86","slug":"till-then-modi-ji-we-will-keep-making-you-win-devband-news-mrt586852474","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तब तक मोदी जी तुम्हें हम जिताते रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तब तक मोदी जी तुम्हें हम जिताते रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
... तब तक मोदी जी तुम्हें हम जिताते रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से शिरकत करने पहुंचे प्रख्यात कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं की फुहारों से देर रात तक श्रोताओं को सराबोर किए रखा।
कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी विनोद गुप्ता ने फीता और लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने नारियल तोड़कर किया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल और माल्यार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने किया। बिहार के शिखर शंभू ने सुनाया तुम तोड़ों वादा और हम निभाते रहेंगे, नाराजगी ऐसे भी हम जानते रहेंगे, जब तक नहीं आते हैं 15 लाख खाते में, तब तक मोदी जी तुम्हें हम जिताते रहेंगे। प्रख्यात कवि डा. हरिओम पंवार ने अपनी रचना यूं प्रस्तुत की पैरों में अंगारे बांधे सीने में तूफान भरे, आंखों में दो सागर आंजे कई हिमालय शीश धरे सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। दिल्ली के दीपक सैनी की पंक्ति यूं रही देश तो आजाद हुआ और जिंदाबाद हुआ, जलता रहा तिरंगा कश्मीरी लैंड में, भारत हो मुर्दाबाद और पाक जिंदाबाद यही धुन बजती घाटी के हर बैंड में।
जयपुर के अब्दुल अयूब गोरी ने सुनाया हर प्रश्न का उत्तर देशभक्ति हर प्रश्न का उत्तर सहनशक्ति, वतन परस्ती का जज्बा तुमको घर-घर पहुंचाना है। दिल्ली के गजेंद्र सोलंकी ने पढ़ा जुग जुग से कल कल कर बहता गंगा जमुना का पानी है, भरत भूमि पे जन्म लिया बस अपनी यही निशानी है। दौसा राजस्थान की सपना सोनी ने अपनी रचना यूं पढ़ी मेरे मन की धरा पर मधुर भाव से चित्र अपना सलोना बना दीजिए, जितनी गजलें कही हैं मेरे वास्ते, उनके कुछ तो गुनगुना दीजिए। बलवीर खिचड़ी ने पढ़ा ना नित्यानंद, भीमानंद आसाराम आएंगे, ना जगतगुरु ही अपने धाम वापस आएंगे, खुदा के जेल से बाहर ना अब पैगाम आएंगे, अब अपने आदमी ही औरतों के काम आएंगे। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह व संचालन दिल्ली के हास्य व्यंग्य कवि प्रवीण शुक्ल ने किया। आयोजकों द्वारा कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर मेला चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंघल, सह संयोजक अजय सिंघल (बिट्टू), एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, कोतवाल प्रभाकर केंतुरा, विपिन गर्ग, अरुण गुप्ता, डा. पवन सवई, नितिन गुप्ता, विवेक तायल, अंकित जैन, अशोक गुप्ता, सुभाष मित्तल, प्रवीण जैन, वैभव अग्रवाल व पवन धीमान आदि रहे।